दीवाली | ऑनलाइन जोगिन्दर नगर

दीवाली

त्योहारो का देश भारत, हर दिन हमारे देश में कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। इसी कड़ी में दीवाली का त्योहार भी आता है। जो की पौराणिक मान्यता के अनुसार श्री राम जी के लंका पर विजय और सीता माता को छुड़ाकर वापिस अयोध्या लाने की ख़ुशी में मनाया जाता है। इस दिन पुरे अयोध्या को घी के दीयों से रोशन किया गया था। तब से आज तक इस रोशनी के पर्व को बड़ी धूम-धाम से हर भारतीय मनाता आ रहा है।



यह पर्व रोशनी का पर्व है, यह पर्व सभी के मन में हर्ष-उलास भर देता है। सभी लोग दीवाली से पेहले अपने घरों की सफाई करते हैं और महिलाएं अपने घर के आंगन में रंगोली की सजावट करती हैं। लोग दीवाली से पेहले ढेर सारी खरीदारी करते हैं और नए-नए कपडे-मिठाईयां व पटाखे खरीदते हैं।

बच्चों के लिए यह त्योहार ढेर सारी खुशियां ले कर आता है। बच्चे इस त्योहार को अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मिठाईयां बांट कर ओर पटाखे जलाकर मानते हैं। रात को सभी लोग लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपने लिए सोभाग्य, धन-धान्य की कामना करते हैं।

इस त्योहार की आप सभी लोगों को ऑनलाइन जोगिन्दर नगर की तरफ से ढेर सारी बधाइयाँ, यह त्योहार आप सभी के जीवन में बहुत सारी खुशियाँ ले कर आए।

बच्चे पटाखे बड़ो के साथ जलाएं, हो सके तो पटाखों का कम इस्तेमाल करें। और पर्यावरण को साफ़-सुथरा रखने में अपना योगदान दे।