हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर (HPRCA) ने हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई (CBSE) संबद्ध सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है । यह भर्ती पूरी तरह से 'स्कीम आधारित' है और अस्थायी रूप से 5 वर्षों की अवधि के लिए की जा रही है ।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक)
पदों का विवरण और मानदेय:
इन पदों के लिए चयनित शिक्षकों को 30,000/- रुपये प्रति माह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा, जो एक शैक्षणिक वर्ष में 10 महीनों के लिए देय होगा ।
- शिक्षक (राजनीति विज्ञान): 95 पद
- शिक्षक (समाजशास्त्र): 108 पद
- शिक्षक (अर्थशास्त्र): 86 पद
- शिक्षक (मनोविज्ञान): 114 पद
- शिक्षक (कंप्यूटर): 118 पद
- शिक्षक (ललित कला): 118 पद
- शिक्षक (लोक प्रशासन): 78 पद
- शिक्षक (शारीरिक शिक्षा): 177 पद
शैक्षिक योग्यता (अनिवार्य):
अधिकांश पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बी.एड (B.Ed) होना अनिवार्य है । साथ ही, उम्मीदवार का एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित TET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है । कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए विशिष्ट व्यावसायिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं ।
चयन प्रक्रिया:
चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से होगा । इसमें संबंधित विषय के साथ-साथ सामान्य ज्ञान (हिमाचल प्रदेश का जी.के भी शामिल), समसामयिक मामले, तार्किक तर्क और मैट्रिक स्तर की हिंदी और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे ।
#HPRCA #TeacherRecruitment2026 #HimachalJobs #TeachingJobs #CBSE #GovtJobs2026 #HPJobs #शिक्षक_भर्ती #हिमाचल_प्रदेश
Onlinejnr आपकी वेबसाइट , आपके लिए, आपके द्वारा

